फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिक्षा सोपान आश्रम में लगे विज्ञान मेले में 56 संस्थानों के 6800 छात्रों ने लिया हिस्सा

जब कंपास नहीं था तब दिशाओं का पता कैसे चलता था, दरवाजा खोलने के लिए हैंडल दूर क्यों लगाते हैं, पानी की बाल्टी उठाने पर दूसरा हाथ क्यों उठ जाता है, मिक्सर या वाशिंग मशीन कैसे चलती हैं... इस तरह के सवालों का जवाब छात्रों को शिक्षा सोपान आश्रम में अमर उजाला के सहयोग से लगे विज्ञान मेला समझो में मिले। समझो यानी साइंस अब मेरे जीवन में हो कार्यक्रम में बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान की सीख दी गई। क्लासरूम से निकलकर मैदान में जब विज्ञान के नियम बताए गए तो छात्रों को सारी अवधारणाएं स्पष्ट हो गईं। शनिवार को लगे विज्ञान मेले में 300 से अधिक मॉडलों की प्रदर्शनी लगी। बच्चों ने स्वयं से तैयार की गई तोप चलाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंडल भर के करीब 56 संस्थानों के 6800 छात्र छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। उनके साथ आए शिक्षकों ने भी इसे सीखा और अपनी शिक्षण कौशल को अपडेट किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें