अमरौधा ब्लॉक परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एक मुस्लिम जोड़े सहित 49 जोड़ों ने जीवन के नए पथ की शुरुआत के लिए एक दूसरे का हाथ थामा। सामूहिक विवाह समारोह के लिए 57 जोड़े पंजीकृत हुए थे। आठ जोड़े नहीं पहुंचे। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान ने पहुंच कर सभी जोड़ों को उपहार दिए। कहा कि सरकार की ओर से विवाह की पूर्ण रस्म अदायगी की जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए मंडप लगाए गए। पंडित अरूणिम बाजपेयी ने प्रख्यात बाजपेई, योगेंद्र शुक्ला, सोनू तिवारी, अंकुर तिवारी के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया। एक मुस्लिम जोड़े की विवाह के लिए रीतरिवाज के अनुसार अलग इंतजाम किए गए। जिनका निकाह अमरौधा के आजाद नगर के हाफिज फहीम पढ़कर संपन्न कराया।