उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती एवं प्लास्टर प्रतियोगिता में कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्डन हैट्रिक हासिल की और लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर दी। पूरे मुकाबले के दौरान 37वीं वाहिनी पीएसी का दबदबा साफ दिखाई दिया।