फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में मारपीट पर दोनों पक्षों से दस नामजद सहित 25 पर मामला दर्ज

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अलौलापुर गांव में नाली में रखे पत्थर को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही पीड़ित ने जातिसूचक गालियों और धमकिया देने का आरोप लगाया। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एससी एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दस नामजद और पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम पक्ष के राज किशोर ने आरोप लगाया कि पड़ोसी मौजी लाल से पत्थर हटाने को कहा गया तो उसने गाली गलौज की और विरोध करने पर मौजी लाल उसके बेटे अवधेश, महेश, अमन, राजा,लालू समेत अन्य ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष की महिला माला पत्नी मौजी लाल ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे जब वह घर पर बैठी थी तो पड़ोसी कल्लू यादव, निखिल यादव,चम्मन लाल, अंशु और अन्य पंद्रह से बीस लोग घर में घुस आए उन्होंने मारपीट की तथा घर के सामान को तोड़फोड़ दिया एवं जातिसूचक गालियां दीं और पत्थर न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाने शिकायत करने जा रही थी तो पड़ोसी कल्लू दस से पंद्रह दोपहिया वाहनों के साथ उसका पीछा करता रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें