फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जनता दर्शन में सुलझा 20 साल पुराना विवाद, एसडीएम तथा एसीपी ने मौके पर कराया निस्तारण

Shikha Pandey Updated Sat, 21 Mar 2026 08:56 PM IST

नरवल तहसील के ग्राम भूखनाही में करीब बीस वर्ष से लंबित नाली निर्माण विवाद आखिरकार जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। जनता दर्शन में मामला उठने के बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए थे ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य ग्रामीणों के विरोध के कारण वर्षों से ठप था जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी और ग्रामीण लगातार परेशान थे। शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम ने एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय और खंड विकास अधिकारी सरसौल निशांत राय के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि नाली की दिशा और स्थान को लेकर असहमति विवाद का कारण बनी हुई थी। मौके पर प्रशासन ने कड़ाई से अवरोध हटवाया और दोनों पक्षों को ग्राम हित में सहमति के लिए तैयार किया। तत्पश्चात नाली की खुदाई कराकर जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराया गया। प्रशासन की सक्रिय पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और भविष्य में विवाद की स्थिति समाप्त हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें