फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी पर 1700 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा पुल बनेगा

शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 08:39 PM IST

ब्रिटिश हुकूमत में बने पुराने गंगापुल के कुछ हिस्से के ढहने के बाद इसके सामानांतर लगभग 235 करोड़ की लागत से नया फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लगभग 17 सौ मीटर लंबाई का यह पुल तिवारी के बगीचा मोड़ से चढ़ेगा और कानपुर छोर पर गंगाघाट पुलिस चौकी पर उतरेगा। पुल निर्माण के लिए शनिवार से सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। कानपुर सेतु निगम और उन्नाव राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को सर्वे के तहत स्थलीय निरीक्षण भी किया। कानपुर सेतु निगम के एई अनुराग सिंह और उन्नाव की नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी ने पुराने गंगापुल से 50 मीटर दूर प्रस्तावित पुल के निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान राजस्व विभाग ने अपने नक्शे के आधार पर पुल के बीच आने वाली अड़चनों के बारे में जानकारी ली। सेतु निगम के एई अनुराग सिंह ने बताया कि नया फोरलेन पुल की अनुमानित लागत लगभग 235 करोड़ है, जो आगे घट-बढ़ सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें