एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर कानपुर के तत्वाधीन 17 यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक निरीक्षण ब्रिगेडियर एस पी एस रौतेला, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर कानपुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान बटालियन द्वारा सम्पूर्ण वर्ष कराए गए प्रशिक्षण गतिविधियों, वार्षिक शिविर का आयोजन, बटालियन को सौंपे गए विशेष उत्तरदायित्वों जैसे सेलिंग एक्सपीडिशन,समर से समृद्धि की ओर साइकिल अभियान, ओटीए, एवं आर्मी अटैचमेंट कैंप,कैडेट्स द्वारा की गई समाज सेवा, कॉलेज द्वारा कराई जाने वाली साप्ताहिक प्रशिक्षण एवं बटालियन के प्रबंधन से संबंधित रख रखाव, साज सज्जा, जैसे महत्वपूर्ण आयामों का मूल्यांकन किया गया।