फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने निकला 13 वर्षीय छात्र गायब, गुमशुदगी दर्ज

शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 10:47 PM IST

साढ़ थाना के पतारी गांव से रविवार सायं 4 बजे घर से खेलने निकला 13 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परेशान परिजनों ने साढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की है। पतारी गांव निवासी संजय कुमार ने बताया पुत्र प्रिन्स कुमार (13) वर्ष घर से कुछ दूरी पर पङोसी बच्चों के संग कन्चे खेल रहा था। देर रात तक प्रिन्स घर नहीं लौटा। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया घटना में गुमशुदगी दर्ज कर छात्र के ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें