महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीगांव में पड़ोसी द्वारा मोबाइल चोरी के आरोप से आहत ग्यारहवीं की छात्रा शारदा (16) ने जान दे दी। शनिवार को उसका शव छत पर लगे बल्ली में उसी के दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथी गांव निवासी सूरजदीन पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।