फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कानपुर के मेट्रो के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पड़ाव इलाके में शुक्रवार रात मेट्रो प्रोजेक्ट को माल सप्लाई करने वाली कंपनी एलएंडटी के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। रात करीब नौ बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 10 करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया, हालांकि जनहानि नहीं हुई।

वेयरहाउस रोहित बाजपेई के मकान के पीछे स्थित है, जिसे मेट्रो ने किराये पर लेकर उपयोग में लिया था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पनकी, किदवईनगर और फजलगंज से दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। लेकिन यार्ड में रखे केमिकल और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती गई।

मेट्रो के मैनेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि आग में पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया है और करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सीएफओ दीपक शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण प्रतीत होता है।

आग की लपटों ने बगल के हॉस्टल और आसपास के दस घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हॉस्टल की छत पर रखी पानी की टंकी, तख्त और अन्य सामान जल गए। वहां कोचिंग करने वाले छात्रों में दहशत फैल गई और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। रात करीब 12:30 बजे तक आग पूरी तरह जलती रही। देर रात तक इलाके में धुआं और जलने की गंध फैली रही। प्रशासन और दमकल विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें