फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे ने चुनौतियों के बीच पास की इंटर परीक्षा

Video Updated Fri, 24 Apr 2026 01:01 PM IST

कानपुर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो मुश्किल हालात में भी हौसले और मेहनत की मिसाल बन गई। चर्चित बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे ने तमाम मानसिक दबाव और पारिवारिक परेशानियों के बावजूद इंटरमीडिएट परीक्षा 61 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली। उन्होंने बताया कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर, मां की खराब तबीयत और सामाजिक परिस्थितियों के बीच पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
खुशी दुबे ने आगे की योजना साझा करते हुए कहा कि वह पढ़ाई जारी रखकर अधिवक्ता बनना चाहती हैं, ताकि न्याय व्यवस्था के माध्यम से देश की सेवा कर सकें। उल्लेखनीय है कि बिकरू कांड में पुलिस टीम पर हुए हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी, जिसके बाद इस मामले में खुशी दुबे को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें