फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT कानपुर में ‘हैक 2026’ साइबर अपराध से निपटने के तकनीकी समाधान पेश

कानपुर स्थित आईआईटी कानपुर में दो दिवसीय ‘हैक 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां देशभर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से निपटने के लिए अपने नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी और उनके विचारों ने डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दिखाई।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ गुलशन राय और सौमित्र शांडिल्य ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में डाटा गोपनीयता एक बड़ी चुनौती बन चुकी है और इससे निपटने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें