कानपुर में 26 जनवरी को हुए भारत-इंग्लैंड टी-20 मैच के समय ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर से शर्मनाक तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। मैच देखने आई एक विदेशी महिला को बदमाशों के एक झुंड ने घेर लिया और जबरन उसके गले में हाथ डालकर सेल्फी लेने लगे। विदेशी महिला कई बार परेशान होकर उनके बीच से भागी, लेकिन आवारा लड़के बार-बार उसे घेरते रहे बाद में पुलिस ने लाठी फटकाकर विदेशी महिला को बचाया।