फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने रक्षा प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, दिया ढाई लाख नौकरियों का तोहफा

Sat, 17 Nov 2018 12:09 AM IST
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सीएसए विश्वविद्यालय परिसर में लगी रक्षा प्रदर्शनी-2018 का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर के निर्माण से कारखानों में उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कॉरीडोर से लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा जिससे ढाई लाख नौकरियां मिलेंगी। सीएम योगी ने डिफेंस एक्सपो में लगी स्टॉल्स का मुआयना किया और हथियारों को उठाकर भी देखा। डिफेंस एक्सपो में लेजर साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर यानी लेस्टेक की ओर से विकसित शार्ट रेंज ऑप्टिकल टारगेट लोकेटर को प्रदर्शित किया गया जो 600 मीटर दूरी तक छुपे दुश्मनों का पता लगा लेता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें