फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में बनेगा चंद्रकांता केसवन सेंटर फॉर एनर्जी, पूर्व छात्र ने दिए 2.5 मिलियन डॉलर

Sat, 31 Jul 2021 05:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के व्यवहारिक समाधान के उद्देश्य के लिए आईआईटी में चंद्रकांता केसवन सेंटर फॉर एनर्जी पॉलिसी एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस की स्थापना की गई। इस केंद्र की स्थापना के लिए आईआईटी कानपुर और संस्थान के 1976 बैच के पूर्व छात्र सुधाकर केसवन के बीच समझौता हुआ। केंद्र का नाम उनकी मां डॉ. चंद्रकांता के नाम पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. चंद्रकांता महिलाओं के लिए आदर्श थीं। उन्होंने 1942 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ध्वनिक भौतिकी में पीएचडी की थी। सुधाकर ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों को समर्थन देने के लिए 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें