कानपुर के शिक्षक पार्क में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस की जयंती पर चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में समिति को संबोधित करते हुए पदाधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि रासबिहारी बोस भारत के इकलौते क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाई और आजाद हिंद फौज में भी शामिल हुए थे।