इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि हिंदू धर्म छोड़ने वाले लोगों को एससी श्रेणी का आरक्षण लाभ नहीं दिया जा सकता, आरक्षण व्यवस्था को लेकर कानपुर में चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अमर उजाला ने शहर के प्रबुद्धजनों से बातचीत की, जहां मिले-जुले विचार सामने आए। अधिकांश लोगों का कहना था कि यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर चुका है तो केवल सरकारी कागजों में हिंदू धर्म लिखाकर आरक्षण लाभ लेना गलत है। उनका मानना है कि यह व्यवस्था के साथ अन्याय है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए...