फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से पोल में लगी आग, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति

कन्नौज के सबसे व्यस्त इलाके लाखन तिराहा पर बिजली के पोल में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इस घटना के दौरान पोल से जलते हुए तार नीचे गिरने लगे, जिससे सड़क पर चल रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सोमवार सुबह के समय पोल पर लगे जर्जर तारों में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते पोल पर बंधी केबलों ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली पोल और ढीले तार खतरे का सबब बने हुए थे, जिसकी शिकायत विद्युत विभाग से कई बार की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय पुलिस ने एहतियात के तौर पर यातायात रोक दिया। सूचना के काफी देर बाद बिजली निगम ने उपकेंद्र से आपूर्ति बंद की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पोल से गिरते हुए तारों की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने आग पर पानी डालकर उसे बुझाया। स्थिति पर काबू पा लिया गया और जल्द ही जर्जर तारों को बदला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें