फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में बेड के नीचे रखी आग ने ली मासूम की जान

कमरे में बेड के नीचे तसले में रखी आग से 11 माह की मासूम बच्ची जिंदा जल गई। जिस किसी ने यह मंजर देखा तो उसकी रूह कांप गई। हादसे से परिवारजनों में कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बेड से लटक रही रजाई ने आग पकड़ ली थी, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। क्षेत्र के रंपुरा गांव में सोमवार सुबह गांव के सुरजीत अपनी पत्नी रागिनी के साथ लोहे के तसले में आग जलाकर ताप रहे थे। सुबह सात बजे के करीब सुरजीत खेतों की तरफ चले गए और रागिनी दो साल की बेटी कृष्णा को लेकर दूध लेने चलीं गईं। कमरे में 11 माह की बेटी निकिता बेड पर सो रही थी। रागिनी ने आग से भरा तसला बेड के नीचे रख दिया था। थोड़ी देर बाद बेड से बाहर लटक रही रजाई तसले तक पहुंच गई और उसने आग पकड़ ली। आग से रजाई समेत पूरा बेड जल गया और उसमें सो रही निकिता भी जिंदा जल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें