फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में अजमेरी होटल में खाना बनाते समय लगी आग, दो बाइकें व स्कूटी जलकर राख

अजमेरी होटल में सिलेंडर में लगी आग से सड़क पर खड़ी दो बाइक व एक स्कूटी जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी की। सदर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया मछली बाजार स्थित अजमेरी होटल पर बुधवार को बावर्ची खाना बना रहे थे। अचानक लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा निवासी बावर्ची अरबाज ने लीकेज सिलिंडर को होटल से निकालकर दुकान के बाहर फेंक दिया। दुकान के बाहर गांव जसपुरापुर सरैया निवासी मोहम्मद शकील, मोहल्ला मोहसिन टोला निवासी आमिर की दो बाइकें, मोहल्ला कागजियाना निवासी जीशान की स्कूटी खड़ी थी। सिलिंडर की आग से तीनों वाहन धू-धू करके जलने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें