फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- भाजपा धार्मिक आयोजनों का राजनीतिकरण कर रही

कन्नौज पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक आयोजनों और धार्मिक स्थानों का राजनीतिकरण कर रही है। इतिहास गवाह है कि कन्नौज के सम्राट हर्षवर्धन ने कुंभ की परंपरा शुरू की थी और हर बार कुंभ में वह अपना सर्वस्व दान कर देते थे। वैसे यह पौराणिक है और इसके आयोजन के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। भाजपा वाले कह रहे हैं कि कुंभ उन्होंने शुरू किया। इसका नाम महाकुंभ रख दिया। कहा 144 साल बाद महाकुंभ आया है। भाजपा के लोग क्या वैज्ञानिक हैं। सरकार ने कुंभ का न्यौता दिया। ऐसा पहली बार हुआ है, भला कुंभ का न्यौता भी दिया जाता है? यदि बुलाया तो इंतजाम करना चाहिए था सरकार को।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें