फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनता जा रहा 'हादसों का एक्सप्रेसवे', 34 लोगों की जा चुकी है जान

शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 04:13 PM IST

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे यह हादसों का एक्सप्रेस वे बनता जा रहा है। कन्नौज में प्रतिदिन कोई न कोई हादसा हो रहा है, जिसमें अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। यातायात पुलिस और यूपीडा के मुताबिक कन्नौज जिले में एक्सप्रेस वे पर जनवरी 2024 से लेकर अब तक 21 हादसे हुए, जिनमें 34 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 132 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें 26 लोग ऐसे हैं, जो अंग भंग होने से अपाहिज हो चुके हैं। हादसे के तीन मुख्य कारण बताए गए हैं, जिनमें नशा, नींद और रफ्तार प्रमुख हैं। 10 हादसे ऐसे हुए जो एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़े या खराब वाहनों से टकराकर हुए हैं। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और यातायात सीओ डॉ.प्रियंका बाजपेई का कहना है कि अब तक 250 वाहनों का ओवर स्पीड में चालान किया जा चुका है। लेजर स्पीड गन से भी चालान किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें