इत्र नगरी में एक वर्ष पहले इत्र कारोबारी के घर डकैती डालने वाला बदमाश राजन पारदी सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हो गया। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक राजन पारदी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।