फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हवन की आग से 12 बीघा गेहूं जला, छिबरामऊ से पहुंची दमकल टीम ने बुझाई आग

एक धार्मिक स्थान पर हवन की आग को तेज हवा के झोंके ने खेतों तक पहुंचा दिया। इससे रविवार को गेहूं में आग लग गई। भीषण आग ने 12 बीघा गेहूं जला दिया। एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक चार किसानों की फसल जल चुकी थी। क्षेत्र के ग्राम रूर से पश्चिम दिशा में दोपहर 11 बजे धुआं उठता दिखा। लोग जब तक कुछ समझा पाते, तब तक धुएं ने आग का रूप धारण कर लिया। खेत में गेहूं भी ऊंची-ऊंची आग की लपटों से जलने लगी। गांव के लोग बाल्टियां और डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। खेतों के पास मौजूद जखई बाबा के चबूतरे पर लगे नल के जल और हरे पेड़ की शाखाओं से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही खड़िनी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल टीम को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें