फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडीकर्मी पर थप्पड़ बरसाने वाले युवक गिरफ्तार, थाने में कान पकड़कर माफी मांगते आए नजर

गल्ला मंडी के पास सरेआम पीआरडी कर्मी दयाशंकर की पिटाई करने के साथ लूट करने के चार आरोपी युवकों को नवाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पहुंचते ही युवकों की हेकड़ी निकल गई। जिस तरह से शुक्रवार को सड़क पर पीआरडीकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे, उसके उलट थाने में चारों पुलिस से माफी मांगते दिखे। युवकों ने कहा उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। कान पकड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। उनसे लूट की रकम भी बरामद हुई है। पुलिस ने चारों को कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से सभी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। मोंठ के अमरा गांव निवासी पीआरडी कर्मी दयाशंकर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दयाशंकर के मुताबिक उसने मां के उपचार के लिए तालपुरा निवासी प्रशांत उर्फ गोलू से 35 हजार उधार लिए थे। पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद ड्यूटी के दौैरान गोलू ने अपने भाई ऋषभ के साथ उसे घेरकर बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने पर नवाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने पानी की टंकी के पास से तालपुरा के कुरयाना मोहल्ला निवासी प्रशांत, ऋषभ समेत सागर गेट अंदर निवासी मोहित अमरया एवं अमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी दीपक तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें