फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रेमी के साथ मिलकर छात्रा ने सराफा कारोबारी को ठगा

कोतवाली इलाके में बिसाती बाजार स्थित सिल्वर पैलेस में मंगलवार को नई दिल्ली निवासी स्वाति झा एवं प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ला निवासी लकी वर्मा पहुंचे। दोनों ने 50,800 रुपये की सोने की चेन खरीदी। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए दुकान मालिक जितेंद्र अग्रवाल ने अपना यूपीआई नंबर दिया। उन दोनों ने फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर सोने की चेन लेकर चलते बने। शाम को जब उन्होंने भुगतान मिलाया, तब यह पैसा उनके खाते में नहीं आया। शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने उनकी बाइक नंबर की मदद से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में मालूम चला कि स्वाति भोपाल में रहकर विधि की पढ़ाई करती है जबकि लकी वहां प्राइवेट काम करता है। स्वाति के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले भी सामने आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें