फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ललितपुर के धौरा में राम कथा के समापन पर निकली भव्य बारात

जाखलोंन धौरा स्थित बड़ी माता मंदिर पर चल रही नव दिवसीय राम कथा के पूर्णाहुति पर भव्य राम बारात निकाली गई। राम कथा 20 तारीख से शुरू होकर आज शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। कथा वाचक रामशंकर रावत ने कथा के अंत में कहा राम कथा सुनने और पढ़ने से भक्ति, साहस, ज्ञान और धैर्य जैसे कई लाभ मिलते हैं। यह मन को शांत करती है, जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा देती है, पारिवारिक शांति लाती है और सभी प्रकार के विकारों (जैसे काम, क्रोध, लोभ) से मुक्ति दिलाती है। मुख्य अतिथि मनोहर लाल पंथ राज्यमंत्री ने बारात का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में समस्त गांव बासी राम धुन गाते हुए साथ चल रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें