पंडित दीनदयाल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद और किसान नेता बृजेंद्र उपाध्याय के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। किसान का कहना था कि उन्होंने बीमा कराया लेकिन पैसा उन्हें मिला, उनका पैसा किसी और को मिल गया। किसान नेता उपाध्याय ने हाईकोर्ट में जाने की चेतावनी दी। पंडित दीनदयाल सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित मेले में एक दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनी लगाई था। किसान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पीएम किसान फसल बीमा योजना में बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जालसाजों ने सांसद की जमीन का बीमा क्लेम भी हथिया लिया है। पड़ताल में पता चला है कि जो वास्तविक किसान है उन्हें पैसा नहीं मिला बल्कि जालसाजों ने फर्जी तरीके से करोड़ो रूपये ले लिए हैं।