फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव ने कहा- 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी से भी बुरा हाल सपा का होगा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद सपा सैफई की पार्टी बनकर रह जाएगी। जो हाल टीएमसी का हुआ है, उससे बुरा हाल सपा का 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद होगा। बोले कि अयोध्या आस्था से जुड़ा स्थल है। अखिलेश यादव अब तक अयोध्या नहीं गए हैं। वह रामद्रोही और रामभक्तों का खून बहाने वाला परिवार है। उनकी श्रद्धा अयोध्या के प्रति नहीं है तो दूसरों की श्रद्धा पर सवाल उठाने का काम नहीं करें। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े अनेक लोग हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है, जेल गए और लाठी भी खाई है। अगर किसी ने चढ़ावे में कोई गड़बड़ी की है तो एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने चंपत राय को भी रामभक्त और पूज्यनीय बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें