फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र के बंडल चोरी कर भागा ट्रक चालक, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकत

झांसी-शिवपुरी हाइवे पर स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर सुबह झांसी से करेरा जाने वाली बसों के जरिए दैनिक समाचार पत्र के हजार प्रतियों के दो बंडल उतारे गए थे। प्रतिदिन की भांति कर्मचारी जब दैनिक समाचार पत्र के बंडल लेने मौके पर पहुंचा तो बंडल गायब मिले। कर्मचारियों ने जब बंडल गायब होने की सूचना टोल मैनेजर को दी तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों बंडल ट्रक चालक व सह चालक चोरी करते हुए दिखे। चोरी से पहले ट्रक चालक ने टोल कर्मियों से बात की। इसके बाद दोनों बंडल ट्रक में रखकर भाग गया। मामले की सूचना रक्सा पुलिस को दी गई। रक्सा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि बंडल चोरी की जानकारी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें