पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो गया है। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे तेज आंधी चलने के साथ हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा के साथ बारिश व ओले गिरने की संभावना जताई थी। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह के मुताबिक इसका व्यापक प्रभाव बुधवार को देखने को मिलेगा। बिजली चमकने, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इस दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। दिनभर में करीब 10 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।