शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार शाम को अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ की झांसी इकाई ने मशाल जुलूस निकाला। शासन से पुराने शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने की मांग की। महासंघ के नेतृत्व में शिक्षक रानी लक्ष्मीबाई पार्क में एकत्रित हुए, जहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाला। हाथ में मशाल और बैनर लिए शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। शिक्षकों ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है। योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती है। इस दौरान रसकेंद्र गौतम, महेश साहू, अजय यादव, प्रसून तिवारी, सुनील पांडे, राकेश गुबरेले, दिनेश विद्रोही, राजेंद्र वर्मा, कुलदीप यादव, रूपम शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो