फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के समथर के मौजा चमराइमली, बहादुरपुर और दतावली में पराली में लगी आग, 300 से 400 बीघा खेती चपेट में

झांसी में समथर के मौजा चमराइमली, बहादुरपुर, दतावली के खेतों में भूसा के लिए खड़ी गेहूं की पराली में आग लग जाने से करीब तीन से चार सौ बीघा क्षेत्र की पराली जलकर नष्ट हो गई। मंगलवार दोपहर समथर के मौजा चमरा इमली और बहादुरपुर के खेतों में खड़ी गेहूं की पराली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी के साथ आसपास के खेतों में फैल गई और आग ने सटे हुए मौजा दतावली के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग करीब तीन-चार सौ बीघा के एरिया में फैल गई। खेतों में आग की लपटें देख आनन-फानन किसानों ने पुलिस, राजस्व विभाग और फायर बिग्रेड को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें