फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी से 24.90 लाख की डकैती में दो सिपाही समेत छह गिरफ्तार, जानकारी देते एसएसपी

सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल का अपहरण कर 24.90 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल दोनों सिपाही एक-एक लाख रुपये के लालच में अपराध में शामिल हुए थे। मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने सोमवार को खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि 9 जुलाई को सायं पांच बजे सीपरी बाजार के गणेश विहार निवासी किशन पांचाल को मिनर्वा चौकी के पास से अगवा कर काले रंग की क्रेटा कार में बैठाकर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर उरई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राघवेंद्र राजपूत (निवासी जखौरा, ललितपुर) और मनोज (निवासी मड़ावरा, ललितपुर) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक-एक लाख रुपये बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर दतिया निवासी गौरव यादव, खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव, बल्लमपुर प्रेमनगर निवासी सुखबीर सिंह और महावीरन निवासी सूरज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों से कुल 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि सूर्यांश यादव सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। उसे सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी को 24.90 लाख रुपये देने थे। यह रकम मुंशी किशन पांचाल के माध्यम से भेजी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, रकम वापस हासिल करने के उद्देश्य से सूर्यांश ने डकैती की साजिश रची और इसमें पुलिसकर्मियों सहित अन्य आरोपियों को शामिल किया। आरोप है कि सिपाही राघवेंद्र ने किशन को रास्ते में रोककर कार में बैठाया, जिसके बाद उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया। एसएसपी ने बताया कि मामले में महाराज सिंह नगर निवासी अंकित यादव तथा सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में आरोपी तीसरे सिपाही नरेंद्र से अभी पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें