फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दिलाया गया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प

मऊरानीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय टकटौली, प्राथमिक विद्यालय मैलवारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरारा व उच्च प्राथमिक विद्यालय चकारा में चला। इस दौरान कल्याणी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके स्वास्थ्य, परिवार को तबाह कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, नैतिक संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। रेखा ने कहा कि यह संस्था नैतिक मूल्यों के प्रसार से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम में दीक्षा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वह स्वयं किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने को प्रेरित करेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्त, कंपोजिट विद्यालय टकटौली के प्रधानाचार्य मुनुस खान, चकारा के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सोनी व चुरारा के प्रधानाचार्य ने इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियानों की अत्यधिक जरूरत है। इस मौके पर रवि कुमार कुशवाहा, नीलम दीक्षित, राजकुमार सिंह कुशवाहा, हिना कौशल, बबीता सेन, नरेंद्र पाल सिंह, देवकीनंदन, पूजा निरंजन आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें