मऊरानीपुर के नेहरू नगर में बगैर पंजीकरण क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू व चिकित्साधीक्षक डॉ. आरजे सिंह की संयुक्त टीम रविवार को मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। जांच के दौरान एक कमरे से अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे चिकित्सकीय उपकरण मिले। संचालक के न मिलने पर टीम ने परिसर को सील कर दिया। सीएमओ डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया है।