फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला : छात्रा के सवाल पर सीओ बोले छुपाने से और भी बढ़ जाता है अपराध... चुप्पी तोड़ें और खुलकर बोलें

सचिन सोनी Updated Fri, 18 Apr 2025 01:39 AM IST

झांसी के गुरसराय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरसराय के खेर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। यहां पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध को छुपाने से वह और बढ़ता जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को देना बेहतर होगा। इस दरम्यान विद्यार्थियों की ओर से पूछ गए सवालों का पुलिस अधिकारियों ने जवाब भी दिया। छात्रा कीर्ति कुशवाहा ने सवाल किया कि घरेलू हिंसा को कैसे रोका जा सकता है? इस पर सीओ राजेश राया ने कहा कि घरेलू हिंसा को छुपाएं नहीं, बल्कि पुलिस से साझा करें, पुलिस हर समय मदद को तत्पर रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें