फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मेडिकल कॉलेज के सामने लगे जाम में फंसे रहे लोग

मंगलवार दोपहर में झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सखी के हनुमान मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा के चलते सर्विस लेन का रास्ता बंद हो गया था। इस वजह से मेडिकल की ओर से जाने वाला ट्रैफिक आगे नहीं निकल सका। थोड़ी ही देर में जाम लगना शुरू हो गया। वाहनों की कतार लग गई। दो एवं चार पहिया वाहन भी जाम में फंस गए। दोपहर तीन बजे के बाद किसी तरह से जाम हल्का होने पर वाहन चालकों को कुछ राहत मिली। कानपुर तिराहा पर चल रहे निर्माण के चलते यहां अक्सर जाम लग रहा है। ट्रैफिक प्रभारी उमाकांत ओझा ने बताया कि शोभायात्रा के चलते कुछ देर के लिए जाम लगा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें