महानगर में नए साल का जोरदार स्वागत हुआ। युवाओं ने जश्न मनाया। हालांकि जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस भी चौराहों पर मौजूद रही। खास तौर से इलाइट चौराहा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस चौकस रही। नए साल के स्वागत के लिए होटल एवं बार पहले से बुक थे। होटलों में लेट नाइट पार्टी चली। कई जगह शराब परोसी गई। कई होटलों में बाहर के कलाकार बुलाए गए थे। शराब के नशे में होने वाले हुड़दंग को रोकने के लिए थानेदारों को गश्त करने के लिए कहा गया था। खास तौर से इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा, विश्वविद्यालय क्षेत्र में पुलिस टीम चौकस रही।