झांसी के एसपीआई इंटर कॉलेज के हिंदी अध्यापक संगम सिंह का कहना है कि 30 नबंवर 1920 का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी झांसी के सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज में असहयोग आंदोलन के दौरान रुके थे। जिसमें उन्होनें लोगों को स्वदेशी वस्त्र अपनाने और विदेशी वस्त्रों को जलाने के लिए प्रेरित किया था। कॉलेज में महात्मा गांधी का स्मृति कक्ष बनाया गया था। जिसमें वर्तमान में अटल टिंकरिंग क्लास चल रही है। इसके अलावा उनकी स्मृति में 1973-74 में महात्मा गांधी की मूर्ति लगाई गई थी।