थाना शाहजहांपुर इलाके के दासना गांव में स्टोन क्रेशर पर हुई ब्लास्टिंग से गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने प्रशासन से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई कर एफआईआर की बात कही है। इसके पहले भी ब्लास्टिंग के पत्थर गांव में घर के ऊपर गिर चुके हैं। जिसको लेकर ग्रामीण शिकायत भी कर चुके हैं।