रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर जिला कारागार में बंद भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहिनें पहुंची। इस दौरान भाई और बहिन दोनों की आंखें नम हो गई। महिलाएं सुबह से ही अपने भाई से मिलने के लिए पहुंचने लगी थी। कई घंटे लाइन में लगने के के बाद बहनों ने भाई को राखी बांध कर शुभकामनायें दी l