फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर में लगी आग

दीपक महाजन Updated Thu, 20 Nov 2025 09:46 AM IST

झांसी की मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम भरोसा में धान की कटाई के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, गांव के देवी दयाल कुशवाहा के खेत में हार्वेस्टर धान काट रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज होने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ही किसानों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें