फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मऊरानीपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बांध के जल भराव में पलटी

मऊरानीपुर इलाके के मध्य प्रदेश की सीमा पर बने कुरेचा बांध के जल भराव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चली गई। कार में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। वहां से निकल रहे राहगीरों ने वहां पहुंचकर कार के कांच के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मऊरानीपुर अस्पताल पहुंचाया। गढ़ी मलेहरा जिला छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी अश्वनी नायक ने बताया है कि वह परिवार के साथ मऊरानीपुर में रहते हैं। परिवार और रिश्तेदारो के साथ घर से पलेरा जा रहे थे। पिकअप को बचाने के चक्कर में कार सड़क से नीचे उतर कर बांध के जल भराव में जा गिरी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें