फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: प्रेमी-प्रेमिका ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर एक साथ दी जान, युवती की एक दिन पहले हुई थी सगाई

थाना चिरगांव इलाके में प्रेमी-प्रेमिका ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर एक साथ जान दे दी है। युवती की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों अलग-अलग धर्म के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पट्टी कुम्हरा में शनिवार तड़के किलकाई ढीमर के बाड़े में नीम के पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे युवक और किशोरी के शव लटके हुए मिले। सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने जब दोनों को फंदे पर लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुस्कान की सगाई एक दिन पहले ही हुई थी और उसकी शादी 9 अप्रैल को तय थी। वहीं मृत युवक की पहचान रियाजुल के रूप में हुई है, जो लोडर वाहन चलाने का कार्य करता था। दोनों के घर एक-दूसरे के पास-पास बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें