फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक हफ्ते से बेटे से न हो पाई बात...', ईरान में मौजूद बेटे को यादकर बोली मां

झांसी का एक युवक वहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए गया हुआ है। उससे फोन पर बात न हो पाने से परिजन परेशान हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के रिश्तेदार और दोस्त भी ईरान में हैं। वो भी उनसे संपर्क करके वहां के हालात को लेकर जानकारी ले रहे हैं। पुलिस लाइन के पीछे घरैया लाइन के पास रहने वालीं नसीमा बेगम का बेटा नकी असकरी ईरान में आलिम की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। साथ में उनकी बहू और तीन बच्चे भी वहां रहते हैं। नसीमा ने बताया कि बेटा अपने परिवार के साथ पिछले 10 सालों से अधिक समय से ईरान में रह रहा है। वह 2019 में झांसी आया था। नसीमा बेगम ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। तब ईरान और इस्राइल के बीच तनातनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें