फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष गंज के गर्ग मेडिकल स्टोर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम

दीपक महाजन Updated Tue, 25 Aug 2026 01:07 PM IST

सुभाष गंज स्थित खोवा मंडी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गर्ग मेडिकल स्टोर में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने शटर खोलकर आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर धुआं भरा हुआ था। आग लगने से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है हालांकि दुकान के अंदर रखी दवाएं को नुकसान हुआ है। दुकान मालिक गिरीश अग्रवाल भी सूचना मिलते ही आ गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है। आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें