फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी महिला थाना में हुआ दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने देखा पुलिस का कामकाज

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अल्पाइन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस के कामकाज को देखा। उपनिरीक्षक दिव्या सिंह एवं मीना कुमारी ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी मुश्किल में फंसने पर सबसे पहले मदद के लिए पुलिस आती है, ऐसे में डरने के बजाय उसे दोस्त समझने की जरूरत है। मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि महिला अपराधों को लेकर कानून काफी संवेदनशील है। खास तौर से महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर है। किसी परेशानी होने पर उस नंबर पर फोन करके मदद ली जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें शिकायत करने वाली छात्राओं के नाम एवं पहचान उजागर नहीं होती। साइबर अपराध से बचने के लिए भी कई टिप्स दिए। छात्राओं को एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया समझाई गई। उनको थाने का जीडी कक्ष, कंप्यूटर रूम, थाना प्रभारी कार्यालय भी दिखाया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें