चिन्मय मिशन झांसी की ओर से सदर बाजार स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती हॉल में गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हरीश अग्रवाल ने गुरु पादुका पूजन कराया। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भगवान वेदव्यास एवं स्वामी चिन्मयानंद के 108 नामों का जाप किया। सचिव मुकेश गुप्ता ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, विनय गुप्ता, कांति गुप्ता, मेघना गुप्ता, वीके सेठ, शरद गुप्ता, मनोहर सिरौठिया, एमडी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद