फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, बोले- कुछ भेड़िये विकास को खाना चाहते, ये जनता जानती है

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। कहा कि कुछ भेड़िए प्रदेश में हुए विकास को खाने के लिए निगाह लगाए बैठे हैं। यह सब जनता जानती है। अखिलेश यादव के सीएम मतलब 'करप्ट माउथ' वाली टिप्पणी पर बोले कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। लगातार पराजय स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालती है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार सर्किट हाउस पहुंचे मनोज पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था बहुत लोगों को पसंद नहीं आ रही है। आज गरीबों की जमीन पर कब्जे नहीं हो सकते। किसी से अवैध वसूली नहीं हो सकती। इन कारणों से कुछ लोगों का स्वास्थ्य खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कि जब सरकार थी तब वह अपने परिवार के लिए काम करते थे। उनकी सरकार में जब भर्ती हुई, तब सभी वर्गों के लोगों का समायोजन किया होता तो आज जनता उन्हें धन्यवाद देती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें